फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: शराब के नशे में विमान के अंदर बुजुर्ग का हंगामा, केबिन क्रू की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 04:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

बुजुर्ग की पहचान जिजान जैकोब के तौर पर की गई है, जिसे आज सुबह कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया विमान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।  
 
विज्ञापन
विमान में बुजुर्ग का हंगामा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक 51 वर्षीय बुजुर्ग को आबुधाबी से एक विमान में शोरगुल करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ केबिन क्रू द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


बुजुर्ग की पहचान जिजान जैकोब के तौर पर की गई है, जिसे आज सुबह कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया विमान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस ने बताया- 'युवक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी छोटी-छोटी बातों पर अपने सहयात्रियों और केबिन क्रू से बहस भी हुई। उसके खिलाफ केरल पुलिस एक्ट की धारा 118 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह बेल पर है।'
विज्ञापन

 
केरल पुलिस एक्ट के अनुसार कोई व्यक्ति किसी भी मामले में किसी अन्य व्यक्ति को धमकाने अपमानित करने या बदनाम करने की कोशिश करता है को उसके खिलाफ धारा 118(ए) के तहत मामला दर्ज किया जाता है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें