फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्लम हादसा: 'एक दिन बाद आते मोदी-राहुल तो अच्छा होता'

Fri, 15 Apr 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया मोदी का दौरा - फोटो : indianexpress.com
विज्ञापन
केरल के कोल्लम में पटाखों की आग भले ही बुझ गई हो, लेकिन उसकी तबाही से मिले जख्म जैसे के तैसे है। पल भर में बारूद ने वो तांडव मचाया कि 100 लोग खाक हो गए और 400 घायल। हादसा भीषण था इसलिए देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पीएम मोदी ने 12 घंटे के भीतर ही मौका-ए-वारदात का दौरा किया। उन लोगों का हालचाल लिया जो इस हादसे की चपेट में आए। लेकिन अब केरल के पुलिस महानिदेशक टीपी सेनकुमार ने हादसे के बाद किए गए पीएम मोदी और राहुल गांधी के दौरे पर बड़ा बयान दिया है। सेनकुमार के मुताबिक पीएम मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष एक दिन बाद आते तो ठीक होता। 
विज्ञापन


सेनकुमार ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मोदी और राहुल के त्वरित दौरे पर सवाल खड़े किए और विरोध जताया। 

सेनकुमार की माने तो पूरा पुलिस बल भीषण हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने में लगा था। बचाव कार्य जारी था और 12 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री का मोदी दौरा था। यानी बचाव कार्य के साथ-साथ पुलिस को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का भी इंतजाम करना था। फिर राहुल गांधी का भी दौरा हो गया। 

सेनकुमार की मानें पीएम के दौरे का उन्होंने विरोध जताया था। हादसे के एक दिन बाद दौरा होता तो ठीक था। लेकिन पीएम को उसी दिन दौरा करना था। पूरी फोर्स सुबह से राहत और बचाव कार्य में लगी थी। अब भी काफी काम बाकी था और सब थके हुए थे क्योंकि पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं था। ऐसे हालातों में पीएम मोदी और राहुल गांधी के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए प्रबंध करना पड़ा।
विज्ञापन


सेनकुमार के मुताबिक पीएमओ से एसपीजी अधिकारी ने उनसे प्रबंध करने के लिए कहा। सेनकुमार ने कोल्लम जिला प्रशासन पर राहत-बचाव कार्य के दौरान नदारद रहने और पुलिस को पीने का पानी तक मुहैया न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें