फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएम विधायक ने गाए रामायण के छंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 23 Jul 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएम विधायक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडिया में वह रामायण के छंद गाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब लेफ्ट के एक संगठन ने राज्यभर में इस महाकाव्य सेमिनार सीरिज करने की योजना बनाई है। यू प्रतिभा हरि जोकि कयमकुलम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, उन्होंने कार्ककिदाकम में रामायण महीने के वार्षिक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह रामायण का पाठ करते हुए दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


मलयालम कैलेंडर के अनुसार कार्ककिदाकम आखिरी महीना होता है। वीडियो पोस्ट करते हुए हरि ने लिखा, 'रामायण महीने की शुरुआत हो चुकी है। हर धर्म और पाठ से (रामायण) के गुणों का प्रचार होने दें।' जैसे ही उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया इसे बहुत सारे लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। लेफ्ट समर्थक संगठन संस्कृती संघ ने घोषणा की थी कि वह राज्य में रामायण पर सेमिनार सीरिज चलाएगा। जिसपर काफी विरोध हुआ था। मीडिया कई जगह यह कहा जा रहा था कि सीपीएम इन कार्यक्रमों को स्पॉन्सर कर रहा है।

हालांकि पार्टी के सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन का कहना है कि संस्कृति संघ स्वतंत्र है और पार्टी का रामायण महीने पर कार्यक्रम आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। वहीं कांग्रेस के सांस्कृतिक संगठन विचार विभाग ने पहले घोषणा की थी कि पार्टी रामायण महीने के मौके पर कुछ कार्यक्रम करेगी। हालांकि बाद में उन्होंने इससे हाथ खींच लिया।
विज्ञापन


हरि की बात करें तो वह वीडियो में केरल की पारंपरिक साड़ी पहने हुए जमीन पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी मधुर आवाज में वह रामायण के छंदों को पढ़ रही हैं। उन्होंने 18 जुलाई को इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें