फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सौतेली बेटी का किया यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने सुनाई 19 साल की सजा

Tue, 27 Dec 2022 01:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

मामला इडुक्की जिले के चेम्पकाप्पारा का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी के साथ अलग-अलग दिनों में दो बार उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न मामले में केरल की एक अदालत ने एक व्यक्ति को 19 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मामला इडुक्की जिले के चेम्पकाप्पारा का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी के साथ अलग-अलग दिनों में दो बार उसका यौन उत्पीड़न किया। यह घटना उस वक्त हुई, जब लड़की की मां नहाने गई हुई थी। 

विज्ञापन


विशेष अदालत के न्यायाधीश टी जी वर्गीज ने पॉक्सो कानून के तहत व्यक्ति पर 19 साल की जेल के साथ ही 35 हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) शिजो मोन जोसेफ ने कहा कि दोषी को सिर्फ पांच साल जेल में रहना होगा क्योंकि अलग-अलग अपराध के लिए सजा एक साथ चलेगी। अदालत ने जिला विधि सेवा प्राधिकरण को पीड़िता के पुनर्वास के लिए 25,000 रुपये देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें