फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कांग्रेस विधायक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, रेप का है आरोप

Sun, 23 Jul 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कांग्रेस विधायक एम विंसेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। विंसेट कोवालम से कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन

  Kerala Congress MLA M Vincent booked on charges of rape, stalking & abetment of suicide of a 51-year-old woman, has been arrested by Police — ANI (@ANI_news) July 22, 2017
बुधवार को महिला ने विधायक पर रेप का आरोप लगाया था और आत्महत्या की भी कोशिश की थी। 51 वर्षीय महिला ने पुलिस के सामने बयान भी दर्ज किया था।

बलराम पुलिस के मुताबिक, महिला ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मौखिक प्रताड़ना के आधार पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

 
मामले में विधायक का नाम सामने आने के बाद कोलाम सिटी पुलिस कमिशनर ने एस अजीता बेगम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने अस्पातल में जाकर पीड़ित महिला से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया है।

वहीं पुलिस के हाथ विंसेंट और महिला के एक परिजन के बीच मामले को कोर्ट में सुलझाने की फोन रिकॉर्डिंग भी लगी है। जिसपर बेगम ने कहा कि क्लिप को जांच के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें