फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक का सुझाव, BPL कार्ड चाहिए तो घर में रखो गाय

Sun, 23 Jul 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : indian express
विज्ञापन
'गरीबी रेखा के नीचे वाले (बीपीएल) कार्डधारकों को राशन और अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से दी जाती है। क्या हम ऐसा कानून नहीं बना सकते जिससे बीपीएल कार्ड होल्डर को कम से कम एक गाय पालनी चाहिए? अगर वह गाय नहीं पालते हैं तो फिर उन्हें कोई भी सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी', ये कहना है मध्यप्रदेश के भाजपा के विधायक मुरलीधर पाटीदार का। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा में गैर-सरकारी प्रस्ताव के मुद्दे पर बहस के दौरान विधायक महोदय ने यह सुझाव सदन में रखा। प्रस्ताव में खुलेआम घूम रही गायों के कारण किसानों को और खेती में हो रहे नुकसान पर चर्चा की जा रही थी। 

सदन में यह मामला भाजपा विधायक शंकरलाल तिवारी द्वारा उठाया गया था। जिसमें उन्होंने कहा कि अब हमें वर्षों पुरानी आदत बदलने का समय आ गया है, जिसमें किसान अपनी गायों को चरने के लिए छोड़ देता है। हालांकि, बाद में चर्चा आवारा गायों के मुद्दे से भटक कर दूध, गोमूत्र और गोबर पर होने लगी। 
विज्ञापन


पाटीदार ने कहा कि लोगों ने गायों के महत्व को भुला दिया है। अब लोगों को गायों में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा इसलिए लोग गाय पालने से बच रहे हैं। बता दें कि जिस पाटीदार नेता ने यह मांग उठाई है उसके विधानसभा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी गायों की सेन्चुरी है। 

उन्होंने कहा कि कई सारे मवेशियों के मालिक इस बारे में पता कर रहे हैं, जिससे मुझे डर लग रहा है। 24 घंटे में अगर 40,000-50,000 गाय छोड़ दी जाएंगी तो क्या होगा। बता दें कि यह सेन्चुरी 472 हेक्टेयर में फैली हुई है,दावा किया जाता है कि इसमें 5,000 गाय रहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें