फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सीएम स्टालिन ने की पेरियर का स्मारक बनाने की घोषणा, कहा- डाक टिकट भी जारी करेंगे

Thu, 30 Mar 2023 10:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टालिन ने उत्पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए तमिलनाडु के बाहर काम करने वालों को सम्मानित करने और एक उल्लेखनीय परिवर्तन लाने के लिए वैकोम अवार्ड शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
MK stalin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि तमिलनाडु सरकार वैकोम संघर्ष की याद में कार्यक्रम आयोजित करेगी। आंदोलन के इतिहास, उद्देश्य और इसके जीत का प्रचार-प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि केरल के अरुविकुट्टी गांव में पेरियार ईवी रामासामी के लिए एक नया स्मारक स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। जहां सुधारवादी नेता को वैकोम आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए पहली बार कैद किया गया था। उन्होंने कहा कि एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

ऐतिहासिक वैकोम संघर्ष (1924-25) अस्पृश्यता के खिलाफ था। इसने मांग की कि केरल के कोट्टायम जिले के वैकोम शहर में महादेव मंदिर में और उसके आसपास उत्पीड़ित लोगों के सड़कों पर चलने पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। सदन में एक बयान देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 1 अप्रैल 2023 को केरल सरकार के वैकोम संघर्ष शताब्दी में भाग लेंगे। प्रसिद्ध विद्वान पाझा आदियमन की तमिल कृति वैकोम पोरट्टम मलयालम में रिलीज की जाएगी। साथ ही, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी संस्करण जल्द ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


तमिलनाडु के बाहर काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा
स्टालिन ने उत्पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए तमिलनाडु के बाहर काम करने वालों को सम्मानित करने और एक उल्लेखनीय परिवर्तन लाने के लिए वैकोम अवार्ड शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 17 सितंबर को सामाजिक न्याय दिवस पर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा वैकोम में पेरियार स्मारक का जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसके लिए 8.14 करोड़ रुपए अलग से रखे जाएंगे।

सेमिनार आयोजित किए जाएंगे
विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में संघर्ष पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वैकोम संघर्ष पर छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक और शैक्षिक सेवा निगम द्वारा एक 64-पृष्ठ की पुस्तक जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें