फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मुख्यमंत्री विजयन के बच्चों के अपहरण की साजिश के आरोप का सुधाकरन ने किया खंडन

Sun, 20 Jun 2021 06:49 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि

सार

  • दशकों पहले सीएम पिनराई विजयन के बच्चों के अपहरण के आरोप का केरल प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष के सुधाकरन ने खंडन किया है।
  • कुछ दिन पहले कोरोना की स्थिति की जानकारी देने के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिनराई ने लगाया था आरोप।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष के सुधाकरन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के उस आरोप का खंडन किया कि सुधाकरन ने दशकों पहले उनके दो बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी।

विज्ञापन


साथ ही, सुधाकरन ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि आरोप सही हैं तो विजयन ने उस समय पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई थी। विजयन ने कोविड-19 की स्थिति पर जानकारी देने के लिए एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, जिसमें उन्होंने उक्त आरोप लगाए थे।

सुधाकरन ने कहा, 'विजयन ने कई आरोप लगाए हैं। वह मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता थी। हमने शुक्रवार को असली पिनराई विजयन को देखा, जो ‘पीआर’ (प्रचार) एजेंसी के आवरण से बाहर थे। उनका रवैया किसी राजनीतिक अपराधी जैसा था। मैं उनकी तरह जवाब नहीं दे सकता।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विजयन ने आरोप लगाया है कि मेरे एक दिवंगत मित्र ने उन्हें बताया था कि मैंने विजयन के बच्चों का अपहरण करने की साजिश रची थी। वह पूरी बात क्यों नहीं बता रहे हैं? उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई? उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अपनी पत्नी को भी नहीं। जाहिर है कि अगर बच्चों पर कोई खतरा होगा तो कोई व्यक्ति उनकी मां को बताएगा क्योंकि उसे बच्चों को बचाने की चिंता होगी। क्या इस तरह कोई पिता प्रतिक्रिया करता है?'

सुधाकरन द्वारा एक साक्षात्कार में विजयन पर कुछ टिप्पणी की गई थी, जिस बारे में शुक्रवार को संवाददाताओं के एक सवाल पर विजयन ने यह गंभीर आरोप लगाया था कि वर्तमान केपीसीसी अध्यक्ष के एक नजदीकी व्यक्ति ने उन्हें कई साल पहले बताया था कि सुधाकरन ने विजयन के बच्चों का अपहरण करने की साजिश रची थी। सुधाकरन ने इस आरोप का खंडन किया और सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में विस्तार से क्यों नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें