फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में हुई मौत से कटघरे में केरल पुलिस, मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Wed, 26 Jun 2019 05:51 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पिनरई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। बुधवार को उन्होंने हिरासत में हुई मौत के सिलसिले पर बोलते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में अगर कोई चूक पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विजयन के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी नेता सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्तीय धोखाधड़ी मामले में 12 जून को राजकुमार (49) को हिरासत में लिया गया था और उसे कथित रूप से दी गई प्रताड़ना के चलते पीरमेदू उप कारागार में 21 जून को उसकी मौत हो गई।यूडीएफ विधायक पीटी थामस ने इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव रखा था और विजयन इसका जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और यह घटना संदेहास्पद है।

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे विजयन ने कहा कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और किसी चूक के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें