फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में पीएम के संबोधन पर कांग्रेस का आरोप- भाषण लंबा था पर सवालों के जवाब नहीं दिए

Wed, 26 Jun 2019 05:33 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद शर्मा(File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के बाद कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी ने लंबा भाषण दिया और व्यंग्य भी किया, लेकिन उन बुनियादी सवालों के जवाब नहीं दिए जो विपक्ष ने उठाए थे। पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में विपक्ष पर उच्च सदन में विधेयकों को पारित करने में व्यवधान डालने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री के इस आरोप को पूरी तरह गलत बताया कि राज्यसभा ने पिछले पांच वर्षों में कामकाज में रुकावट पैदा की।

विज्ञापन


संसद भवन परिसर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को 2004 से 2014 के बीच की संसद की कार्यवाही का ब्यौरा जारी करना चाहिए ताकि यह पता हो सके कि कार्यवाही में किस तरह से व्यवधान डाले गए थे।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में लंबा भाषण दिया और व्यंग्य भी किया, लेकिन उन बुनियादी सवालों के जवाब नहीं दिए जो हमने उठाए थे। किसानों के मुद्दों पर उन्होंने सदन को गुमराह किया। नेता प्रतिपक्ष की बात को उन्होंने गलत ढंग से पेश किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री चाहते हैं कि लोकसभा जिस विषय पर जैसे मुहर लगा दे और उसी तरह राज्यसभा भी पारित कर दे तो यह संभव नहीं है।
विज्ञापन


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के लिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने को लेकर कांग्रेस पर बरसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को विपक्ष को नकारात्मकता त्यागने और देश की विकास यात्रा में सकारात्मक योगदान देने की नसीहत दी। उन्होंने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब चुनाव स्वयं जनता लड़ती है। 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें