फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल धमाकों में हुए घायल लोगों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर, चार की हालत बेहद नाजुक

Mon, 30 Oct 2023 12:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलामसेरी

सार

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने अस्पताल के कर्मचारियों का घायलों का इलाज करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से उन लोगों के परिवारों के लिए बहुत कठिन समय है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

 
विज्ञापन
केरल धमाकों में हुए घायल लोगों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कलामसेरी के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए तीन धमाके हुए थे। इसमें 12 साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर कलामसेरी के अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे।  

पीड़ितों से मिलने के लिए यहां आया...

विज्ञापन

पीड़ितों से मिलने के बाद के उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा, ‘मैं अपने सभी सहयोगियों और सरकार की ओर से बम विस्फोट के पीड़ितों से मिलने के लिए यहां आया हूं। पीड़ितों के हाल चाल लेने के लिए यहां आया हूं। साथ ही यह भी देखने के लिए आया हूं कि उनका इलाज कैसे हो रहा है।’

घटनास्थल का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह इसके बाद उस जगह भी जाएंगे, जहां बम विस्फोट हुआ था। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों का घायलों का इलाज करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं इलाज करने और लोगों की जान बचाने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों का आभारी हूं। यह निश्चित रूप से उन लोगों के परिवारों के लिए बहुत कठिन समय है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’

हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन

वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कल रात भी लोग कैजुअल्टी वार्ड में आ रहे थे। करीब 60 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। यहां पर एक व्यक्ति को इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अभी तक 143 फोन आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की है। 

12 लोगों का आईसीयू में इलाज

विज्ञापन

वीना ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी दलों के नेताओं के साथ इसी मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अस्पताल में 17 घायलों को लाया गया था। इनमें से 12 लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। चार लोगों की हालत बहुत गंभीर है। इन चार में से तीन वेंटिलेटर पर हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री वीना ने कहा, ‘हम हरसंभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग 50 से 60 फीसदी जल गए हैं, उनमें से चार की हालत खराब है। हालांकि शेष बचे लोगों की हालत में सुधार है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें