फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन को राहत, अदालत ने दी जमानत; मंजेश्वरम चुनाव रिश्वत मामला

Wed, 25 Oct 2023 10:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड

सार

केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मंजेश्वरम चुनाव रिश्वत मामले में जिला अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। बसपा उम्मीदवार सुंदरा ने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी दी गई थी और बाद में चुनाव से हटने के लिए भाजपा ने उन्हें 2.5 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मंजेश्वरम चुनाव रिश्वत मामले में एक जिला अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। सुरेंद्रन के अलावा, मामले में पांच अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य को राहत देते हुए उनके द्वारा दायर आरोपमुक्ति याचिका पर सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के सुधाकरन ने दावा किया कि सुरेंद्रन को राहत दी गई थी क्योंकि अभियोजन पक्ष ने भाजपा और सीपीआई (एम) के बीच "भाई-भाई" रिश्ते के कारण उनकी जमानत का विरोध नहीं किया था। सुधाकरन ने कहा, अभियोजन पक्ष द्वारा मामले में आरोपियों की जमानत का विरोध नहीं करने से भाजपा और सीपीआई (एम) के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजययान के स्पष्ट निर्देश के बिना ऐसा कोई रुख नहीं अपनाएगा।

क्या है मामला
केरल पुलिस की अपराध शाखा शाखा ने इस साल जनवरी में मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनावों में मंजेश्वरम सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को डराने-धमकाने के आरोपों का सामना कर रहे सुरेंद्रन पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है, जो गैर-कानूनी है। केरल पुलिस ने जून 2021 में मंजेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन वापस लेने के लिए एक अन्य उम्मीदवार को धमकी देने और रिश्वत देने के आरोप में सुरेंद्रन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बसपा उम्मीदवार सुंदरा ने आरोप लगाया था कि पहले उन्हें धमकी दी गई थी और बाद में चुनाव से हटने के लिए भाजपा ने उन्हें 2.5 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। बीजेपी ने आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें