फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्र की मां के साथ हुई बहस, शिक्षक ने की आत्महत्या 

Sun, 15 Aug 2021 11:55 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड

सार

घटना केरल के वेंगर थाना क्षेत्र की है। ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक सुरेश चालियथ की बहस उनके छात्र की मां से हुई थी। उसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर आकर मारपीट की, जिसके बाद शिक्षक ने आत्महत्या कर ली।  
 
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक स्कूल में शिक्षक व कला निदेशक के पद पर तैनात व्यक्ति के ऊपर कुछ लोगों ने हमला किया। इसके बाद शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। घटना वेंगर थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार सुबह 44 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर में लटकता मिला। मृतक के दोस्तों व परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस के खराब रवैये के कारण व्यक्ति आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक सुरेश चालियथ ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक शिक्षक की उसके छात्र की मां के साथ बहस हुई थी। लेकिन, इसकी शिकायत पुलिस के पास नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मृतक के दोस्त ने बताया घटनाक्रम 
मृतक के दोस्त ने बताया कि कुछ लोग गुरुवार को सुरेश के घर आए थे। तब सुरेश घर पर नहीं थे। उन्हें फोन कर बुलाया गया, जैसे ही सुरेश पहुंचे लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ऑनलाइन क्लास के दौरान एक छात्र की मां के साथ सुरेश की बहस हुई थी। घर पर हमला बोलने वाले लोग सुरेश से उसी बारे में बात कर रहे थे। उनके दोस्त ने बताया कि वे लोग सुरेश को घसीटते हुए एक गाड़ी में ले गए और उन्हें एक जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को दर्ज नहीं किया था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें