फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में गरमाया वर्षों पुराना अंगदान का मामला, जांच की मांग को लेकर पुलिस से भिड़े एबीवीपी कार्यकर्ता

Sat, 17 Jun 2023 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन

सार

आरोप है कि युवक का लिवर एक मलेशियाई मूल के व्यक्ति को ट्रांसप्लांट किया गया था जबकि उसकी पत्नी को दस्तावेजों में डोनर बताया गया था। 
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाते पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में साल 2009 में हुए एक अंगदान का मामला अब गरमा रहा है। दरअसल अंगदान की उस घटना में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अंगदान करने वाले अस्पताल के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके चलते कोच्चि में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने कई एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
केरल की एक कोर्ट ने कोच्चि स्थित वीपीएस लेकशोर अस्पताल और आठ डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। दरअसल आरोप है कि अस्पताल में एक ब्रेन डेड युवक के अंगदान किए गए और उसमें नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि युवक का लिवर एक मलेशियाई मूल के व्यक्ति को ट्रांसप्लांट किया गया था जबकि उसकी पत्नी को दस्तावेजों में डोनर बताया गया था। 
ये भी पढ़ें- Kerala: सिरफिरे युवकों ने बेवको आउटलेट पर किया हंगामा, महिलाओं से की बदसलूकी; घर में घुसे पुलिसकर्मी की पिटाई
विज्ञापन


कोल्लम के रहने वाले डॉक्टर एस गणपति ने मामले की जांच के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हाल ही में अधिकारियों को आठ डॉक्टरों और वीपीएस कोच्चि स्थित वीपीएस लेकशोर अस्पताल को समन जारी करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन

 

क्या है मामला
साल 2009 में 21 वर्षीय युवक एबिन वी जे दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुआ था। हादसे के बाद युवक को मार बेसलियोस अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि युवक का सही तरीके से इलाज नहीं मुहैया कराया गया और कुछ घंटे बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। शिकायत में ये भी कहा गया है कि युवक के परिजनों को उसके अंगदान करने के लिए प्रेरित किया गया। हालांकि लेकशोर अस्पताल ने  अंगदान में गड़बड़ी के आरोपों को नकारा है और जांच में सहयोग की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें