फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 44 लोगों ने 17 साल की लड़की संग किया सामूहिक दुष्कर्म, अब तक 20 गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 05:00 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केरल के मलप्पुरम में 17 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 44 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न  किया। पीड़िता का कहना है कि साल 2016 में जब वह 13 साल की थी, तब उसके साथ पहली बार यौन उत्पीड़न हुआ था। दूसरी घटना के बाद उसे बाल गृह भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि करीब एक साल पहले उसे अपनी मां और भाई के साथ रहने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन बाल गृह से निकलने के बाद उसके साथ कई लोगों ने फिर से घिनौनी हरकतें कीं।

विज्ञापन


एक साल पहले घर वालों के साथ रहने की मिली थी अनुमति
मलप्पुरम बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शाजेश भास्कर ने बताया कि ये बच्ची पहले बाल गृह में रहती थी, लेकिन एक साल पहले उसके घर वालों के कहने पर उसे बाल गृह से घर भेजने का फैसला किया गया। बच्ची को बाहर भेजने से पहले सभी कानूनी एवं सुरक्षा कदमों को उठाया गया था। 




बाल गृह से निकलने पर हुई थी लापता
इस मामले की इंचार्ज सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफा ने मीडिया को बताया कि बच्ची ने ये खुलासा निर्भया केंद्र में अपनी काउंसिलिंग को दौरान किया। उन्होंने बताया कि बच्ची बाल गृह से निकलने के बाद कुछ समय से लापता थी और पिछले दिसंबर में पलक्कड़ में उसका पता चला। 
विज्ञापन


निर्भया केंद्र में किया चौंकाने वाला खुलासा
पलक्कड़ में मिलने के बाद उसके घरवाले उसे निर्भया केंद्र ले आए थे। यहां काउंसिलिंग के दौरान उसने केंद्र के अधिकारियों को यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्ची के बयान के बाद हमने लगभग सभी आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें