केरल के कोझिकोड में फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को कोझिकोड में चार आरएसएस कार्यकर्ता और एक बीजेपी वर्कर पर हमला बोला गया, जिसे पांचों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल सभी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE 4 RSS workers and 1 BJP worker were attacked yesterday in Kozhikode, admitted to hospital #Kerala
— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला करने वाले सीपीएम के कार्यकर्ता थे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लेफ्ट पार्टियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी क्राइम पार्टी बन गई है। इसलिए वे लोकतंत्र में यकीन नहीं करते हैं। नकवी ने आगे कहा कि इसी कारण दुनिया में उनका दबदबा कम हो रहा है।
इससे पहले कोझीकोड शहर में ही आरएसएस के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके किए गए थे , जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए थे । धमाका नाडापुरम के आरएसएस दफ्तर के पास हुआ था। यह हमला दो बाइक सवारों ने किया था । अचानक वे दफ्तर के पास आए और देसी बम फेंक कर फरार हो गए। राज्य में इससे पहले भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।
31 जनवरी को सीपीएम के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला करने की खबरें भी सामने आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हुए हमलों की निंदा की थी। इस घटना के बाद आरएसएस ने केंद्रीय गृह मंत्रायल से हस्ताक्षेप करने की अपील की थी।