नागभूषण का बुधवार देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। नागभूषण को वर्ष 2021 में उनकी कृति गांधी कथाना के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात साहित्यकार डीएस नागभूषण का बुधवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सविता नागभूषण ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, नागभूषण का बुधवार देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। नागभूषण को वर्ष 2021 में उनकी कृति गांधी कथाना के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
नागभूषण ने साहित्यिक पत्रिका होसा मनुष्य का भी संपादन किया। समाजवादी विचारक नागभूषण की कृतियों में इंडिगे बेकाड़ा गांधी, कुवेम्पु पुनर्नवेशने और लोहिया जोतयाल्ली प्रमुख हैं। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कई साहित्यिक हस्तियों ने नागभूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया।