सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कठुआ गैंगरेप मामले की सुनवाई प्रक्रिया बंद कर दी। इस मामले में वकीलों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को बताया कि इस मामले का ट्रायल पठानकोट शिफ्ट हो चुका है और ट्रायल शुरू हो चुका है।
एसोसिएशन की दलीलों पर गौर करने के बाद पीठ ने इस मामले का निपटारा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में कठुआ गैंगरेप मामले में वकीलों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लिया था।