फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के यूपी में फर्जी आधार कार्ड से घुसे कश्मीरी

Thu, 07 Dec 2017 02:43 AM IST
नगेश शर्मा, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में बनाए गए कश्मीरियों के डेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दौरान हजारों कश्मीरी फर्जी आधार कार्ड के साथ योगी के यूपी में घुस आए। स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस इससे अंजान है। खुफिया विभाग ने ट्रेस किए इन कश्मीरी लोगों के आधार कार्ड के फर्जी होने का दावा किया है। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन के निर्देश थे कि बाहरी लोग जिले को छोड़ दें। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के एक हजार लोग शहर में पहुंच गए और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के आरटीओ के सामने और पीछे ये लोग अभी शिविर तैयार कर रहे हैं। हालांकि शहरवासियों की मदद से कुछ कश्मीरी युवकों के आधार कार्ड खुफिया विभाग को मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आधार कार्ड फर्जी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट रिलीफ कमेटी का पत्र लेकर कुछ युवक शहर के पॉश इलाकों में सहायता मांगने के लिए घूम रहे हैं। सोमवार को कांठ रोड स्थित प्रकाश एंक्लेव, एमडीए, हरथला में युवकों ने खाद्य सामग्री, कंबल और आर्थिक सहायता मांगी। 

युवक जो पत्र दिखा रहे हैं उसमें लिखा है कि वे एक हजार लोग हैं जो जम्मू-कश्मीर के बारामूला, लेह, लद्दाख के बार्डर एरिया पर रहते हैं। आतंकी गतिविधियों और बर्फ गिरने के कारण वे अपने घर और कारोबार खो चुके हैं। 

युवकों ने एक डायरी भी लोगों को दिखाई, जिसमें सहायता देने वालों की सूची थी। पत्र में एक दिन की खाद्य सामग्री का भी जिक्र है, जिसमें 300 किलो चावल, 100 किलो दाल, तीन टिन तेल, 50 किलो चीनी, 50 किलो आटे की जरूरत बताई गई है। 

जम्मू-कश्मीर से आए युवकों के आधार कार्ड खुफिया विभाग को मिले हैं, जो फर्जी बताए जा रहे हैं। इन कार्डों की जांच की जा रही है। 

खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन लोगों के यहां पहुंचने की जानकारी मिलने पर सक्रियता बढ़ा दी है। आने वालों में अधिकांश युवक, कुछ बुजुर्ग और महिलाएं हैं। जम्मू-कश्मीर से भी इनके बारे में जानकारियां बटोरी जा रही हैं।

एसएसपी मुरादाबाद प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि आरटीओ के आसपास कश्मीरी लोगों के रहने की जानकारी नहीं है। संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी ली जाएगी। इनके यहां आने का कारण पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें