फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, करूणानिधि ने तस्वीर जारी करने की मांग की

Fri, 30 Sep 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए डीएमके प्रमुख एम. करूणानिधि ने राज्य सरकार से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाने के लिए अस्पताल से उनकी तस्वीर जारी करने की मांग की है। जयललिता पिछले एक हफ्ते में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। करूणानिधि ने राज्यपाल से जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जनता को सही जानकारी देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। 
विज्ञापन


करूणानिधि का यह बयान अपोलो अस्पताल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के बाद आया है। गुरुवार को देर रात जारी बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा था कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है। अपोलो अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुब्बिहा विश्वनाथन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की तबीयत को देखते हुए अभी अस्पताल में ही कुछ दिन रूकने की सलाह दी गई है। 

अपने बयान में करूणानिधि ने कहा, 'पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में जयललिता के बुखार और डिहाइड्रेशन का इलाज चल रहा है। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कावेरी मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्होंने अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की और दिल्ली में कावेरी मुद्दे पर हुई बैठक के लिए बयान लिखवाया है। इससे पहले ऐसी बैठकों की तस्वीरें जारी होती रही हैं, लेकिन इस बार अस्पताल से ऐसी बैठकों की फोटो रिलीज नहीं हुई है। इस बीच जयललिता के समर्थक और कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं और अब तक अस्पताल से उनकी कोई तस्वीर भी नहीं जारी हुई है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को लेकर इस तरह की अपारदर्शिता जनता के बीच अफवाहों को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन

जनता के बीच अफवाहें जोरों पर

Tamil Nadu Chief Minister and AIADMK supremo J Jayalalithaa - फोटो : PTI
करूणानिधि ने कहा कि सरकार को अस्पताल से तुरंत मुख्यमंत्री की तस्वीर जारी करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह की स्थिति 1984 में एमजीआर (तत्कालीन मुख्यमंत्री) के स्वास्थ्य को लेकर बनी थी, जब उनका इलाज विदेश में चल रहा था। उस समय भी जनता के बीच अफवाहें जोरों पर थीं। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन भी मुख्यमंत्री से मिलने अपोलो अस्पताल गए थे, लेकिन लगता है कि उनकी भी मुलाकात नहीं हो पाई है। राधाकृष्णन की तरह बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो उनसे मिलने गए। हालांकि कोई खबर बाहर नहीं आई है।  

जयललिता के स्वास्थ्य पर संशय की स्थिति बनाए रखने के लिए करूणानिधि ने अपने बयान में अधिकारियों की कड़ी आलोचना की है। उनका यह बयान फेसबुक पेज पर जारी किया गया है। अपने बयान में डीएमके प्रमुख ने कहा कि वैचारिक मतभेद होने के बावजूद हम उनके स्वास्थ्य की कामना करते हैं कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करें। 92 साल के करूणानिधि ने जयललिता के जल्दी से ठीक होने की कामना की। 

एआईएडीएमके के प्रवक्ता ननजील संपत ने कहा कि अस्पताल से मुख्यमंत्री जयललिता की तस्वीर नहीं जारी की जा सकती, क्योंकि डॉक्टरों ने इसकी अनुमति नहीं दी है। संपत ने कहा, 'उनकी हालत स्थिर है और राज्य के मामलों को लेकर वह चिंतित हैं। कावेरी मामले पर उन्होंने खुद पत्र ड्राफ्ट करवाया। साथ ही कोयंबटूर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को 24 घंटे के भीतर खत्म कराया है। उनके स्वास्थ्य के बारे में आ रही खबरें आधारहीन हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें