मीडिया समूह में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के मामले में पी. चिदंबरम के बेटे
कार्ति चिदंबरम को आगे की पूछताछ के लिए आज सुबह मुंबई लाया गया। जहां
सीबीआई उन्हें मुंबई के बायाकुला जेल ले गई। वहां इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी से उनका आमना-सामना कराया गया। इस दौरान सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई कार्ति को मुंबई से दिल्ली ले गई।
घंटों चली मुलाकात के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ चल रही कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। बता दें कि जब कार्ति को सीबीआई मुंबई लेकर पहुंची तो वह चुपचाप बायाकुला जेल चले गए, लेकिन जब वह बाहर आए तो बहुत खुश नजर आए। कार्ति हीरो स्टाइल में मीडिया और वहां खड़े लोगों को हाथ हिलाकर हंसते नजर आए।