कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों की बात करें तो दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व खिलाड़ी मिथुन मन्हास को स्क्वाड में बतौर असिस्टेंट कोच शामिल किया गया है। इसके अलावा निशांत ठाकुर, श्यामलाल वल्लभजी और निशांता बोर्दोई को क्रमश: स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, टेक्निकल कोच और फील्डिंग कोच बनाया गया है।
बता दें कि वेंकटेश प्रसाद ने ही अंडर-19 वर्ल्ड कप (2018) की विजेता टीम का सिलेक्शन किया था। प्रसाद ने 30 महीने तक जूनियर नेशनल सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख का पद संभाला है। 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भी वेंकटेश प्रसाद ही थे।