फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने चिदंबरम के बेटे कार्ति को फिर भेजा समन, 11 को किया तलब

Tue, 02 Jan 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया केस मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने एक बार‌ फिर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को नोटिस भेज दिया है। ईडी ने कार्ति को 11 जनवरी को पूछताछ के लिए ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले भी ईडी कार्ति को कई बार समन कर आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। 

विज्ञापन



<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">ED summons Karti Chidambaram in INX media case. ED has asked him to appear on January 11 <a href="https://t.co/T3ptm16EET">pic.twitter.com/T3ptm16EET</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/948128325993512962?ref_src=twsrc%5Etfw">January 2, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

यह भी पढ़ेंः एयरसेल मैक्सिस केस: सीबीआई समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कार्ति चिदंबरम
विज्ञापन


बता दें कि कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। बीते 15 मई को सीबीआई ने कार्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें 2007 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एयरसेल मैक्सिस केस: ED ने कोलकाता और चेन्नई के 6 ठिकानों पर की छापेमारी

मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने कार्ति के विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विदेशी दौरों की अनुमति मिल गई थी। कार्ति पर प्रमुख आरोप ये है कि पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्हीं में से एक मामला आईएनएक्स मीडिया का भी है, जिसकी सर्वेसवा बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें