फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से मिलने जेल पहुंचे कार्ति चिदंबरम, बोले- महत्वपूर्ण नेताओं को भेजा जा रहा जेल

Thu, 26 Sep 2019 12:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : ANI
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मिलने गुरुवार को उनके बेटे कार्ति चिदंबरम तिहाड़ जेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के खिलाफ किए जा रहे कार्य राजनीति के अलावा और कुछ भी नहीं है। जो भी सरकार के खिलाफ अपनी बात व्यक्त कर रहा है उसे जेल में डाला जा रहा है। 

विज्ञापन



तिहाड़ जेल में अपने पिता से मिलने के बाद जब कार्ति चिदंबरम मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा कि 'हम बार-बार कर रहे हैं कि यह राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जो अपनी बातें व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही उन नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है जो कांग्रेस के बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण हैं।'

कार्ति ने आगे कहा कि मेरे पिता और श्री शिवकुमार किसी मुकदमे से नहीं गुजरे रहे हैं, उन्हें किसी भी अदालत ने दोषी नहीं पाया है। केवल जांच के बहाने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा जा रहा है। यह इस देश की राजनीति के लिए बहुत ही विषैला और नकारात्मक वातावरण पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें