फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के बीदर में ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर, सात महिलाओं की मौत, 11 घायल

Sat, 05 Nov 2022 08:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बीदर में शुक्रवार देर शाम एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हैं। बताया गया है कि चिट्टागुप्पा तालुक में हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे सभी महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) शामिल हैं। घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें