प्रदर्शन करते वीरशिवा लिंगायत के सदस्य
- फोटो : ANI
वीरशिवा लिंगायत के सदस्यों ने कलाबुरगी में जिला आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की तरह अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि लिंगायत समुदाय को कर्नाटक की राजनीति में काफी प्रभावशाली माना जाता है। कर्नाटक की राजनीति में कहा जाता है कि लिंगायत समुदाय के वोट किसी भी चुनाव के परिणाम का निर्धारण करते हैं।