कर्नाटक में आइक्रीम खाने से जुड़वां मासूम बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, उनकी मां गंभीर बीमार है, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना मांड्या जिले के बेट्टाहल्ली गांव की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मां और बच्चियों ने गांव के एक विक्रेता से आइसक्रीम खरीद कर खाई थी। थोड़ी ही देर में वे बीमार पड़ गए। बाद में दोनों जुड़वां बच्चियों- पूजा और प्रसन्ना ने घर पर ही दम तोड़ दिया। मां की हालत गंभीर देख तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा- जांच कर रहे हैं
पुलिस ने बताया कि बच्चों के शवों को मिम्स अस्पताल भेजा गया। मां का अस्पताल में इलाज जारी है। बच्चों की मौत को लेकर कई तरह के संदेह हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। हम उस व्यापारी की तलाश कर रहे हैं, जिससे उन्होंने आइसक्रीम खरीदी थी।
बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ अन्य खबरें भी पढ़ें ...
अब बोर्नवीटा नहीं रहा हेल्थ ड्रिंक
वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनियों को एडवाइजरी जारी कर उन्हें अपने पोर्टल और प्लेटफॉर्म्स पर बोर्नविटा समेत सभी ड्रिंक्स और बेवरेज को 'हेल्थ ड्रिंक्स' की श्रेणी से हटाने का निर्देश दिया था। 10 अप्रैल को जारी अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सीआरपीसी अधिनियम 2005 की धारा 14 के तहत अपनी जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि देश में खाद्य कानूनों के तहत कोई भी ड्रिंक 'स्वास्थ्य पेय' या हेल्थ ड्रिंक्स के रूप में परिभाषित नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
नेस्ले पर अधिक चीनी मिलाने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार भारत में बिकने वाले नेस्ले के बच्चों से जुड़े उत्पादों की हर सर्विंग में करीब 3 ग्राम चीनी पाई गई। चीनी की इस मात्रा के बारे में पैकेट पर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। नेस्ले की ओर से गरीब और विकासशील देशों में बेचे जा रहे उत्पादों में चीनी मिलाने का खुलासा तब हुआ जब स्विस जांच संगठन पब्लिक आई और आईबीएफएएन (इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क) ने एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बेचे जाने वाले कंपनी के बेबी फूड उत्पादों के नमूने बेल्जियम की प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे।
पढ़ें पूरी खबर