फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: परिवहन मंत्री का ओला और उबर के वाहनों को जब्त करने का आदेश, ओवरचार्जिंग की मिल रही थीं शिकायतें

Sat, 08 Oct 2022 07:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को ऑटोरिक्शा चलाने वाले कैब एग्रीगेटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन
1 of 5
ऑटोरिक्शा चालक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को ऑटोरिक्शा चलाने वाले कैब एग्रीगेटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग के निर्देशों के बावजूद ऐप-आधारिक कैब एग्रीगेटर्स अभी भी ऑटो रिक्शा का संचालन कर रहे हैं। परिवहन मंत्री ने ओला, उबर ऑटो को जब्त करने का निर्देश दिया है। सरकार ने तीन दिनों के भीतर एग्रीगेटर को सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

ओला-उबर के खिलाफ हर साल मिल रहीं शिकायतें

2 of 5
कर्नाटक के परिवहन मंत्री श्री रामुलु - फोटो : फेसबुक/श्री रामुलु
परिवहन मंत्री ने कहा कि ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स को उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अगले एक दो दिनों में कार्रवाई का दूसरा तरीका तय किया जाएगा। श्री रामुलु ने कहा, ओला और उबर यात्रियों को बिना किसी परेशानी के मदद करने के लिए हैं, लेकिन हमें हर साल शिकायतें मिल रही हैं...कुछ तकनीकी मुद्दे भी शामिल हैं, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

लाइसेंस प्रदान करते वक्त तय की गईं थीं शर्तें

3 of 5
ओला-उबर
उन्होंने कहा, इसे देखते हुए लाइसेंस प्रदान करते वक्त किराए के निर्धारण जैसी कुछ शर्तों को निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि शर्तों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए नोटिस जारी किए गए हैं और उनसे स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही एक या दो दिनों के भीतर फैसला लूंगा।

ओला और उबर के वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश

4 of 5
ड्राइवर
पर्यटन मंत्री से जब कहा गया कि निर्देश का नोटिस देने के बावजूद वाहन चल रहे हैं तो उन्होंने कहा, "मैंने अधिकारियों को भेजा है, मैंने उन्हें ओला और उबर के वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया है।" कर्नाटक सरकार ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए एप-आधारिक कैब एग्रीगेटर्स को शहर में अपनी अवैध ऑटोरिक्शा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्रियों ने की ज्यादा किराया लेने की शिकायत

5 of 5
उबर
सरकार की ओर से यह कार्रवाई कई यात्रियों द्वारा ओला और उबर जैसे एप के तहत चलने वाले ऑटोरिक्शा चालकों ओवर चार्ज की शिकायत मिलने के बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें