राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने यहां एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, मुंबई से एक खेप में कई विदेशी प्रजातियों के 665 जानवरों को जब्त किया है। यह मुंबई में दुर्लभ और विदेशी वन्यजीव प्रजातियों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।