फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: स्पीकर ने ठुकराए आठ विधायकों के इस्तीफे, आजाद और हरिप्रसाद बंगलूरू रवाना  

Wed, 10 Jul 2019 04:39 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक(File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश कुमार ने 13 बागी विधायकों में से आठ विधायकों का इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाए जाने पर ठुकरा दिया। स्पीकर ने इन विधायकों को उचित प्रारूप में  इस्तीफा प्रस्तुत करने को कहा है। एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जदएस सरकार का भविष्य अब स्पीकर के फैसले पर निर्भर है।

विज्ञापन


13 विधायकों में से केवल पांच विधायकों का ही इस्तीफा नियमों के मुताबिक निर्धारित प्रारूप में पाया गया। इनमें आनंद सिंह, नारायण गौड़ा, प्रताप पाटिल, के गोपालैया और रामालिंगा रेड्डी शामिल हैं। स्पीकर ने आनंद सिंह, प्रताप पाटिल और नारायण गौड़ा को 12 जुलाई को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश होने को कहा है।

वहीं 13 और 14 जुलाई को छुट्टी होने के कारण गोपालैया और रामालिंगा 15 जुलाई को पेश होंगे। जिन विधायकों के इस्तीफे सही नहीं पाए गए हैं, उन्हें दोबारा इस्तीफा देने को कहा गया है। स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने विधायकों को दो दिन का समय दिया है और 11 जुलाई तक अपना तर्क पेश करने को कहा है। इसके बाद मुझे सुनवाई की तारीख तय करनी होगी और संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी करना होगा।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उनके कार्यालय को सौंपे गए इस्तीफे स्वीकार्य हैं तो कुमार ने संकेत दिया कि विधायकों को निजी तौर पर इसे सौंपना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ पत्राचार के माध्यम से ही होगा तो मेरी जरूरत ही नहीं रहेगी।

विज्ञापन

निलंबित कांग्रेस विधायक बेग ने भी दिया इस्तीफा

 इस बीच, कर्नाटक सरकार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस से निलंबित विधायक रोशन बेग ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। स्पीकर के आर रमेश कुमार को इस्तीफा सौंपने के बाद बेग ने कहा कि मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य हज समिति का चेयरमैन होने के नाते मैं हज यात्रियों की व्यवस्थाएं देखने एयरपोर्ट जाऊंगा। बेग के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 14 हो गई है।

आजाद और हरिप्रसाद बंगलूरू रवाना  

कर्नाटक में सरकार पर संकट गहराने के बीच कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं गुलाब नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद को बंगलूरू रवाना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं को संकट का हल निकालने और सरकार बचाने को कहा है।

पिछले साल आजाद से अशोक गहलोत के साथ मिलकर कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से मुलाकात कर बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद स्पीकर को इस संबंध में पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें