फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में बेटे ने की पिता की हत्या, शव के 32 टुकड़े कर खेत के खुले बोरवेल में फेंका

Tue, 13 Dec 2022 05:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

घटना छह दिसंबर की बताई जा रही है। आरोपी की उम्र  20 साल के करीब है। उसने गुस्से में अपने पिता 53 वर्षीय परशुराम कुलाली की लोहे की रॉड से कथित तौर पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के बाद कर्नाटक में भी कुछ इस तरह का मामला सामने आया है। राज्य के बागलकोट में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर शरीर के 32 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने टुकड़ों को एक खुले बोरवेल में फेंक दिया। मामले के बारे में पता लगने के बाद पुलिस ने अर्थ मूवर्स की मदद से शरीर के अंगों को बरामद किया। आरोपी की पहचान विठला कुलाली के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना छह दिसंबर की बताई जा रही है। आरोपी की उम्र  20 साल के करीब है। उसने गुस्से में अपने पिता 53 वर्षीय परशुराम कुलाली की लोहे की रॉड से कथित तौर पर हत्या कर दी। परशुराम आए दिन शराब के नशे में गालीगलौज करता था। उसकी पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीते हफ्ते मंगलवार को भी पिता जब शराब के नशे में उसे अनाप-शनाप कहने लगा तो आरोपी गुस्से में आ गया और एक लोहे की छड़ से उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हत्या के बाद आरोपी ने पिता के शव को 32 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को बागलकोट जिले के एक शहर मुधोल के बाहरी इलाके में मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत के एक खुले बोरवेल में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें