कर्नाटक में मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रही अटकलों पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि, 'मुझे इस मामले के बारे में नहीं पता। यह हम पांच या छह लोगों के बीच का सीक्रेट मामला है। मैं इसे नहीं बताऊंगा। मुख्यमंत्री एक सीनियर लीडर हैं, हमारी पार्टी की संपत्ति हैं। वह 7.5 साल से मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता में हैं। उन्होंने कहा है कि वह अगला बजट खुद पेश करेंगे। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर कड़ी मेहनत की है। उन्होंने पार्टी बनाई है। हम सभी को मिलकर 2028 और 2029 के चुनावों के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए...'
यह भी पढ़ें -
Karnataka: 'मुख्यमंत्री को लेकर भ्रम पर कांग्रेस हाईकमान को लगाना होगा पूर्ण विराम', CM सिद्धारमैया की दो टूक
दिल्ली गए विधायकों के मकसद पर जवाब
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ विधायक दिल्ली गए हैं और आपको मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'जो लोग मंत्री बनना चाहते हैं, वे चले गए हैं। मुझे मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश के बारे में नहीं पता। मैंने उन्हें बुलाया नहीं है, मैंने उन्हें भेजा नहीं है। मैं यह सवाल नहीं करूंगा कि आप क्यों गए...'
ये सिर्फ अफवाहें हैं- जमीर अहमद खान
राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान कहते हैं, 'ये सिर्फ अफवाहें हैं... सिद्धारमैया तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे जब तक...' 2028... हम भी दुआ करते हैं कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह 2028 के बाद हो सकता है... MLA फेरबदल के बीच मिनिस्ट्री मांगने वहां (कांग्रेस हेडक्वार्टर) गए थे, इसमें क्या गलत है?... पॉलिटिक्स में कुछ भी हो सकता है... वे (कांग्रेस हाईकमान) आज या कल कोई फैसला ले सकते हैं...'
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर ली चुटकी
भाजपा एमएलसी एन रविकुमार ने इस पर कहा कि, 'सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास जा रहे हैं, लेकिन वह पार्टी हाईकमान की ओर इशारा कर रहे हैं। क्या मल्लिकार्जुन खरगे हाईकमान नहीं हैं?...'
यह भी पढ़ें -
सियासत: कर्नाटक में बदलाव या कुछ और? जारी है मुलाकातों का दौर; सिद्धारमैया के बाद आज खरगे से शिवकुमार भी मिले
कांग्रेस की लड़ाई में किसानों को दिक्कत- सदानंद गौड़ा
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा, 'यह उनका अंदरूनी मामला है। उन्हें या तो अपने मसले सुलझाने चाहिए या बस छोड़ देना चाहिए, क्योंकि राज्य के लोग उनकी अंदरूनी लड़ाई से परेशान हैं... कर्नाटक में, किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस प्रशासन खत्म हो चुका है। कांग्रेस ने राज्य में इतना कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है.... गन्ना और मक्का किसान सड़कों पर हैं। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अपनी टीमों के साथ कबड्डी खेल रहे हैं, जो उनके बस की बात नहीं है। राज्य के हित में। भाजपा किसानों की हर मुमकिन मदद कर रही है...यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस स्थिति को हल नहीं कर पाए हैं। अगर वह इस समस्या को हल नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।'
अटकलों पर बोले मंत्री दिनेश गुंडू राव
राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, 'जब वह (सिद्धारमैया) मुख्यमंत्री हैं, तो पद पर बने रहने की बात क्यों करें?... ये सब चीजें (कैबिनेट में फेरबदल) लीडरशिप पर छोड़ी गई हैं। वे फैसला लेंगे। विधानसभा का सेशन 8 दिसंबर से शुरू हो रहा है... फेरबदल, विस्तार, ये सब शासन का हिस्सा हैं...'