फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में कार ने एक के बाद एक दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, दुर्घटना में छह की मौत

Sat, 24 Feb 2024 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी

सार

पुलिस ने बताया कि एक कार ने पहले रास्ते में खड़े एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद इसी अनियंत्रित कार ने एक और दोपहिया वाहन को टक्कर मारी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बेलगावी से करीब 90 किलोमीटर दूर दत्त जंबोटी रोड पर हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक कार ने पहले रास्ते में खड़े एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद इसी अनियंत्रित कार ने एक और दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खड़े हुए वाहन के पास मौजूद दो लोगों को गंभीर चोट आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से हनमंत मलप्पा माल्यागोल नाम के शख्स की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान एकनाथ भीमप्पा पदतारी (22), मल्लिकार्जुन रामप्पा मराठे (16), आकाश रामप्पा मराठे (14), लक्ष्मी रामप्पा मराठे (19) और नागपा लक्ष्मण यादवन्नावर (48) के रूप में हुई है। मुर्गोड पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बेलगावी जिले के पुलिस अधिकारी भीमाशंकर गुलेद ने कहा कि पिछले तीन दिन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें