फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: राज्यसभा चुनाव के बाद PAK समर्थन में नारा लगाने के मामले में एक हिरासत में, विधानसौधा में था मौजूद

Thu, 29 Feb 2024 12:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

हिरासत में लिए गए शख्स का नाम मोहम्मद शफी नशीपुडी बताया गया है। वह एक कारोबारी है। पुलिस ने पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले की जांच के तहत उसकी आवाज के सैंपल इकट्ठा किया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान समर्थक नारे लगने के मामले ने पकड़ा तूल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। इसे लेकर जहां भाजपा ने विधानसौधा के अंदर जमकर हंगामा काटा है, वहीं सत्तासीन कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है। पार्टी के नेताओं ने साफ किया है कि अगर विधानसौधा के बाहर ऐसा कुछ हुआ है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस ने ब्यादगी से सैयद नसीर हुसैन के एक करीबी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस शख्स की आवाज के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं। 
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए शख्स का नाम मोहम्मद शफी नशीपुडी बताया गया है। वह एक कारोबारी है। पुलिस ने पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले की जांच के तहत उसकी आवाज के सैंपल इकट्ठा किया है। पुलिस ने बताया है कि नशीपुडी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के वक्त विधानसौधा में ही मौजूद था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें