फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Politics: राहुल बोले- कर्नाटक में 40% कमीशन सरकार; ‘आप’ ने जारी की 80 उम्मीदवारों की पहली सूची

Mon, 20 Mar 2023 07:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा भी किया कि कर्नाटक के सभी लोगों का कहना है कि बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ‘40 प्रतिशत कमीशन सरकार’ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। उन्होंने एक जनसभा में युवाओं से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे। खाली पड़े ढाई लाख सरकारी पदों को भी जल्द से जल्द भरा जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि कर्नाटक के सभी लोगों का कहना है कि बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। यह देश सबका है, दो तीन चुने हुए लोगों का नहीं है, अडाणी का नहीं है। यह देश किसानों, गरीबों और मजदूरों का हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक के बेटे को पकड़ा गया। उनके पास से आठ करोड़ रुपये बरामद हुए। यह इस भ्रष्ट सरकार की ही देन है।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी: 'मोदी सरनेम' वाले बयान पर 23 मार्च को अदालत सुनाएगी फैसला, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 80 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वह राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा चिकपेट से चुनाव लड़ेंगे। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के पूर्व अधिकारी के मथाई (शांति नगर), बी.टी. नागन्ना (राजाजीनगर), मोहन दसारी (सी वी रमन नगर), शांतला दामले (महालक्ष्मी लेआउट से) और पद्मनाभनगर से अजय गौड़ा चुनाव लड़ेंगे।

‘आप’ की राज्य इकाई के प्रमुख पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची की औसत आयु केवल 46 वर्ष है। हमारे 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार 45 वर्ष से कम आयु के हैं सर्वे के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 69 उम्मीदवार नए चेहरे हैं।
विज्ञापन




भाजपा पर साधा निशाना
इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं। पीएम मोदी भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं। BJP और RSS भूल गई है कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे BJP या RSS नहीं हैं। BJP, RSS या PM की आलोचना करना या उनपर हमला करना भारत पर हमला नहीं है। मैं भाजपा, आरएसएस या पुलिस से नहीं डरता। चाहे मेरे खिलाफ कितने भी मामले दर्ज किए जाएं या आप कितनी बार मेरे घर पुलिस भेजकर मेरा अपमान करें, मैं फिर भी सच्चाई के लिए लड़ूंगा। हमेशा झूठ बोलने वाले ईमानदार लोगों को नहीं समझ पाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें