फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : पुलिस ट्रांसजेंडर की नियुक्ति करेगी, कवि मुखर्जी का निधन, पढ़ें देश की छह खबरें

Wed, 22 Dec 2021 06:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक पुलिस द्वारा जारी भर्ती की सूचना में पहली बार महिलाओं और पुरुषों के साथ ट्रांसजेंडरों को मौका दिया गया है। कुल रिक्तियां 70 हैं जिसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक पुलिस लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से स्पेशल रिजर्व सब इंस्पेक्टर के पद पर ट्रांसजेंडर की नियुक्ति करेगी। कर्नाटक पुलिस द्वारा जारी भर्ती की सूचना में पहली बार महिलाओं और पुरुषों के साथ ट्रांसजेंडरों को मौका दिया गया है। कुल रिक्तियां 70 हैं जिसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। ट्रांसजेंडर को डीएम से अपने लैंगिक स्थिति का प्रमाणपत्र देना होगा। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

बांग्ला कवि सरत मुखर्जी का निधन

बांग्ला कवि और लेखक सरत कुमार मुखर्जी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें सुनील गांगुली और शक्ति चट्टोपाध्याय के साथ उत्तर-आधुनिकतावादी कवियों के समूह का हिस्सा माना जाता है। 

मेघालय : आईईडी, ग्रेनेड गोला और बारूद मिला

मेघालय के रेचांगरे गांव में दो आईईडी मिले। मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में विद्रोहियों के विरूद्ध चलाए अभियान के दौरान, एक आईईडी प्रेशर कुकर में और दूसरा टिन के बाक्स में मिला। डुमागिटोक गांव से एक जिंदा ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया। 

केरल में दो नेताओं की हत्या में 8 से पूछताछ

केरल में हुई दोहरी राजनीतिक हत्या के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता केएस शान और भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की प्रदेश इकाई के सचिव रंजीत श्रीनिवास की हत्या के मामलों में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही श्रीनिवासन की हत्या में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई है। 

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई की तैयारी

मध्यप्रदेश सरकार दंगाईयों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में उसकी भरपाई के लिए विधानसभ में बिल लाएगी। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दंगे, विरोध प्रदर्शन, सामुदायिक हिंसा और हड़ताल के दौरान सावर्जनिक संपत्ति को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से होगी। इसके लिए विधानसभा में बिल लाया जाएगा। बिल को मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की अध्यक्षता में पिछले हफ्ते ही मंजूर कर दिया था।
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं को निखारने की सुनियोजित कार्ययोजना है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 देश की युवा पीढ़ी की प्रतिभा को निखारने वाला इकोसिस्टम बनाने के लिए एक सुनियोजित रोडमैप है। केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में कोविंद ने संबोधन में कहा, एनईपी का मकसद छात्रों को भविष्य की दुनिया के लिए तैयार करते हुए भारतीय परंपराओं से संजोना है। राष्ट्रपति ने कहा, भारत नालंदा व तक्षशिला, आर्यभट्ट, भास्कराचार्य और पाणिनि की भूमि है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वदेशी शिक्षा प्रणाली की तुलना उस सुंदर पेड़ से की थी, जो उपनिवेशवाद के तहत नष्ट हो गया। लिहाजा, भारतीय शिक्षा प्रणाली के सर्वोत्तम पहलुओं को फिर से खोजने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भारत दुनिया में योगदान दे सके। समारोह में कोविंद ने तीन स्नातकों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें