फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कर्नाटक में पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त को पीट-पीटकर मार डाला, आठ निलंबित

Sun, 13 Jun 2021 07:50 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मदिकेरी (कर्नाटक)

सार

कर्नाटक में पुलिसकर्मियों द्वारा लॉकडाउन का नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मदिकेरी शहर में पिछले सप्ताह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त 50 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर मार डाला था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


कर्नाटक दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण मधुकर पवार ने बताया कि मृतक के भाई रॉबिन डिसूजा की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि विराजपेट के पुलिस उपाधीक्षक ने आठ कर्मियों के खिलाफ एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर सभी को निलंबित कर दिया गया है।

पवार ने कहा, 'अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) द्वारा जांच की जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, हम मामले को सीआईडी को सौंप रहे हैं।' परिवार के सदस्यों ने बताया कि रॉय डिसूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह अपनी मां के साथ रह रहा था जबकि उसका भाई रॉबिन बंगलूरू में था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रॉय आठ जून को देर रात अपने घर से भाग गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे घूमते-फिरते देखा और उससे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पूछताछ की और उसे साथ मारपीट भी की। पीड़ित परिवार ने बताया कि नौ जून की सुबह उसकी मां को थाने में बुलाया गया था, जहां रॉय बेहोश पड़ा था।

उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रॉबिन मदिकेरी आया और पुलिस अधीक्षक क्षमा मिश्रा के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें