फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, 28 दिसंबर से अगले 10 दिनों तक रहेगी सख्ती

Tue, 28 Dec 2021 12:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगाना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल है।
विज्ञापन
रात का कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कर्नाटक सरकार ने आज से (28 दिसंबर) से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच राज्य में 10 दिनों के लिए रात के कर्फ्यू की घोषणा की है। रात के कर्फ्यू के साथ-साथ, राज्य सरकार ने नए साल से संबंधित पार्टियों और समारोहों के लिए कुछ प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। इससे पहले कर्नाटक सीएम के साथ हुई मीटिंग के बाद राज्य स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि 28 दिसंबर के बाद से, लगभग दस दिनों के लिए, हम रात 10 बजे से अगली सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू करते हुए रात का कर्फ्यू लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों और कोविड  तकनीकी सलाहकार समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि नए साल के लिए समारोहों और जश्न पर रोक है।

विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश
कर्नाटक सरकार ने अपने दिशानिर्देश में कहा कि 30-12-2021 से 2-01-2022 तक रेस्तरां/होटल/क्लब/पब 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ काम करेंगे। 28-12-2021 तक सभी सभाओं, सम्मेलनों, विवाह आदि सहित, प्रतिभागियों की संख्या को सख्ती से केवल 300 लोगों तक ही अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि बाहरी परिसर में किसी भी तरह का समारोह या पार्टियां नहीं होंगी, खासकर डीजे और बड़ी सभाओं के साथ जश्न मनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 

मध्यप्रदेश और हिमाचल में ओमिक्रॉन की दस्तक
मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के आठ मरीज मिले हैं। सभी मरीज विदेश से इंदौर लौटे हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। जानकारी के मुताबिक यहां कनाडा से मंडी आई एक महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें