फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मंगलुरू में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर VHP-बजरंग दल का हंगामा, पुलिस से भिड़ंत; इलाके में RAF तैनात

Mon, 16 Sep 2024 11:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

कर्नाटक के मंगलूरू में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस से तक भिड़ गए।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पुलिस से भिड़ते हुए। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलूरू में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर बंटवाल शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। यहां तक कि यह कार्यकर्ता पुलिस से तक भिड़ गए। हालांकि, अभी इस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़े
वहीं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हालात को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी तैनात किया गया है। इतना ही नहीं, कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ते और पुलिसकर्मियों से भिड़ते दिखे। 
 
मुद्दा नहीं बता सकते: एसपी 
दक्षिण कन्नड़ के एसपी यतीश एन का कहना है कि वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि यह मुद्दा किस बारे में है। 
 
एसपी ने कहा, 'आज ईद-ए-मिलाद त्यौहार की पूर्व संध्या पर, हमने जिले के चारों ओर पर्याप्त व्यवस्था की है और बीसी रोड पर बंटवाल शहर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसके लिए हमने पर्याप्त व्यवस्था की है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बंटवाल या जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। कुछ लोगों के बीच कुछ समस्या हो रही है। मैं इसका खुलासा नहीं कर सकता कि मुद्दा क्या है। हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहे। जो कोई भी शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


मस्जिद पर पत्थरबाजी के मामले में छह गिरफ्तार
दूसरी तरफ मंगलुरू के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कातिपल्ला में एक मस्जिद पर पत्थरबाजी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार रात को हुई। एक बाइक में कुछ लोगों ने मस्जिद की तरफ पत्थर फेंके। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

'यहां सिर्फ सांप्रदायिक मुद्दों के आधार पर राजनीति होती'
कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता एमसी सुधाकर ने कहा, 'मंगलुरू हमेशा से ही एक हॉट स्पॉट रहा है। मंगलुरू में सिर्फ सांप्रदायिक मुद्दों के आधार पर राजनीति होती है। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं है। हर छोटे मुद्दे पर आप देखते हैं कि आरएसएस से जुड़े किसी व्यक्ति या किसी और ने क्या ट्वीट किया है। हम सभी को नियंत्रित नहीं कर सकते। हर धर्म में कोई न कोई उपद्रवी होगा। ऐसे बदमाश ही ये सारे मुद्दे पैदा कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें