फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : एसीबी ने मंगलुरु नगर निगम के अधिकारी के घर, दफ्तर पर छापा मारा

Tue, 02 Feb 2021 10:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक में एसीबी की टीम में 30 जगहों पर की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को शहर में एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी के घर और दफ्तर पर छापा मारा। एबीसी सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु नगर निगम (एमसीसी) के नगर योजना संंयुक्त निदेशक के वी जयराज के पास कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति है।

विज्ञापन


मंगलुरु में कपिकाड ओर बेजाई में जयराज के घर, उनके पिता के आवास, माहे में पत्नी के घर और एमसीसी भवन में उनके कार्यालय समेत चार जगहों पर छापे मारे गए। छापेमारी में उडुपी और चिकमंगलूर से एसीबी के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।



बंगलूरू, बेल्लारी, कोलार, धारवाड़, दक्षिणा, कन्नड़, चित्रदुर्ग और कलबुर्गी जिलों में सात सरकारी कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसीबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की निगरानी में 30 जगहों पर छापेमारी शुरू की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें