फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं बसवराज बोम्मई: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, पिता भी रहे थे सीएम, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है। भाजपा ने राज्य सरकार में दूसरे नंबर के नेता बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इस दौड़ में बोम्मई के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, मुरुगेश निरानी और अरविंद बल्लाड का नाम भी शामिल था। इस रिपोर्ट में जानिए बासवराज बोम्मई के बारे में...
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : facebook.com/BasavarajSBommai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुआ था। जल संसाधन एवं सहयोग मंत्रालय के साथ-साथ उन्होंने हवेरी और उडुपी जिलों के प्रभारी मंत्री के तौर पर भी काम किया है। बता दें कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक बासवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल के साथ की थी। 

विज्ञापन


राज्य सरकार में दूसरे नंबर के नेता बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। अभी तक वह राज्य के गृह मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह 'जनता परिवार' से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

बोम्मई 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वह हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इंजीनियर के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा समूह के साथ की थी। उनको शिगगांव में देश की पहली 100 फीसदी पाइप वाली सिंचाई परियोजना को लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें