फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर जा रहे थे मां-बेटे, तभी आ गई ट्रेन, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Thu, 08 Dec 2022 04:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Kalaburagi Mother Son Video: कर्नाटक में कलबुर्गी नगर रेलवे स्टेशन पर मां-बेटा दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी ट्रेन आ गई। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में नगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटा बाल-बाल बचे. दोनों रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। मां-बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेटफार्म की दीवार से सटकर बैठ गए।

विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने समझ लिया था कि मां-बेटी की मौत हो गई होगी, लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजरी, मां-बेटा उठ खड़े हुए। यह देख वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए।

इस घटना का वीडियो प्लेटफार्म पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो का देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें