फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Revanna Case: पीएमओ ने MEA को सूचित नहीं किया? रेवन्ना मामले में जयशंकर के बयान पर कर्नाटक के मंत्री का पलटवार

Sat, 25 May 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा, तो उन्हें हर हाल में भारत वापस आना ही पड़ेगा। क्योंकि इससे वह विदेश में रहने का अधिकार खो देंगे।
विज्ञापन
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि कर्नाटक सरकार की तरफ से प्रज्ज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने वाली अपील उन्हें 21 मई को ही प्राप्त हुआ था। इस पर राज्य के गृह मंत्री ने केंद्र पर कटाक्ष किया। उन्होंने उस चिट्ठी के बारे में पूछा, जिसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अप्रैल में भेजा था। इस मामले में उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर पलटवार किया। 
विज्ञापन


जयशंकर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके मंत्रालय को पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध 21 मई को ही मिल गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए परमेश्वर ने कहा, "मैंने भी मीडिया रिपोर्ट देखी। अगर वह ऐसा कह रहे, तो इसका मतलब है कि पीएमओ ने विदेश मंत्रालय को सूचित नहीं किया।"

परमेश्वर ने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद अप्रैल में चिट्ठी लिखी थी और विदेश मंत्रालय कह रहे कि उन्हें 21 मई को मिला। प्रधानमंत्री कार्यालय में चिट्ठी का क्या हुआ? उसे वह मूल्य नहीं मिला, जिसका ये हकदार था या फिर पीएमओ ने विदेश मंत्रालय को सूचित ही नहीं किया।" केंद्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए परमेश्वर ने कहा, "हम देख सकते हैं कि केंद्र में सरकार कैसे काम कर रही है।"
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा, तो उन्हें हर हाल में भारत वापस आना ही पड़ेगा। क्योंकि इससे वह विदेश में रहने का अधिकार खो देंगे। बता दें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार हैं। उनपर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। 

क्या है पूरा मामला
कर्नाटक के बहुचर्चित पेन ड्राइव / अश्लील वीडियो मामले में जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना का नाम जुड़ा है। 33 साल के प्रज्ज्वल पर महिलाओं के यौन शोषण करने के कई मामले दर्ज हैं। इस घोटाले ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस के बीच राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि प्रज्ज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर जर्मनी भाग गए। कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। प्रज्ज्वल के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें