फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मुरुगेश निरानी पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में मामला दर्ज, 1.82 करोड़ नकदी समेत तोहफे जब्त

Sat, 22 Apr 2023 11:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बागलकोट (कर्नाटक)

सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रहे मंत्री मुरुगेश निरानी की चीनी फैक्ट्री से शुक्रवार को चांदी, 1.82 करोड़ रुपये की नकदी, 37.64 लाख रुपये के तोहफे और 45.25 लाख रुपये की दवाइयां जब्त की गईं।

विज्ञापन
Karnataka Minister Murugesh Nirani - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर बिल्गी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मंत्री मुरुगेश निरानी के खिलाफ फैक्ट्री के स्टाफ क्वार्टर से 21.45 लाख रुपये मूल्य के चांदी के 963 दीये जब्त किए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वृहद और मध्यम उद्योग मंत्री निरानी पर चुनाव के संबंध में अवैध भुगतान से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171 एच के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुधोल थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मुरुगेश निरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार मीणा के मुताबिक मुधोल पुलिस ने 28 किलोग्राम वजन के चांदी के सामान जब्त किए हैं।

मीणा ने बताया कि आरोपी भाजपा के हैं और निरानी शुगर फैक्ट्री आवास के निवासी हैं। मामले को लेकर टिप्पणी के लिए मंत्री से संपर्क नहीं हो पाया। सीईओ कार्यालय द्वारा साझा किए गए दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की तारीख 29 मार्च से शुक्रवार तक नकदी, विभिन्न सामानों समेत कुल जब्ती 253 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


निरानी की चीनी फैक्ट्री से शुक्रवार को चांदी, 1.82 करोड़ रुपये नकदी, 37.64 लाख रुपये के तोहफे और 45.25 लाख रुपये की दवाइयां जब्त की गईं। सीईओ कार्यालय के मुताबिक राज्य में कुल मिलाकर 82.05 करोड़ रुपये नकदी, 19.69 करोड़ रुपये की मुफ्त वस्तुएं, 56.67 करोड़ रुपये की शराब, 16.55 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 73.8 करोड़ रुपये का 145.55 किलोग्राम सोना और 4.28 करोड़ रुपये की 610 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें