फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री मुनिरत्ना के खिलाफ केस दर्ज, ईसाइयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप

Thu, 06 Apr 2023 02:49 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एक टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ भाजपा विधायक मुनिरत्ना की घृणित टिप्पणी को लेकर बेंगलुरु के आरआर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुनिरत्ना के खिलफा केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Karnataka minister Munirathna - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईसाई समुदाय के खिलाफ नफरती टिप्पणी करने के मामले में कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता पर बुधवार को सांप्रदायिक दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एक टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ उनकी भड़काऊ टिप्पणी को लेकर बेंगलुरु के आरआर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुनिरत्ना के खिलफा केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

 
मुनिरत्ना वर्तमान में सीएम बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में बागवानी और योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी मंत्री हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर टीवी साक्षात्कार में ईसाइयों के खिलाफ नफरती बयान देने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें