फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : मंत्री का दावा, नागरिकता कानून को लेकर येदियुरप्पा को विदेश से मिलीं धमकियां

Thu, 20 Feb 2020 12:50 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने दावा किया कि देश विरोधी तत्वों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन को देश में हिंसा व उपद्रव फैलाने के मौके के तौर पर उपयोग किया।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को दावा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई सांसदों-विधायकों को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। दिसंबर में मंगलूरू में सीएए का हिंसक विरोध करने वालों पर पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद ये धमकियां सऊदी अरब और दुबई से फोन पर दी गई थीं।

विज्ञापन


बोम्मई ने विपक्ष के नेता सिद्धरमैया की पहल पर राज्य की कानून-व्यवस्था पर की जा रही एक बहस के दौरान कहा, मुझे सबसे ज्यादा धमकियां दी गईं, लेकिन मैंने इन्हें अहमियत नहीं दीं। उन्होंने इसके पीछे बड़े पैमाने पर साजिश होने का दावा किया और कहा कि हर किसी को इसे समझने की जरूरत है। 

बोम्मई ने कहा, मैं इसे स्थानीय मामला नहीं कहूंगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर लिए हुए थी और कर्नाटक के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल में भी ऐसे फोन कॉल किए गए। यहां तक कि कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को भी इसी तरह की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि देश विरोधी तत्वों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन को देश में हिंसा व उपद्रव फैलाने के मौके के तौर पर उपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें