छात्र और प्रोफेसर के बीच बहसबाजी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दरअसल, पहले प्रोफेसर एक मुस्लिम छात्र का नाम पूछता है। बाद में उसका नाम 26/11 के मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया और 2012 में फांसी दिए जाने वाले आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ देता है।
कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में एक प्रोफेसर को कक्षाएं लेने से रोक दिया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने कथित तौर पर एक स्टूडेंट को ‘आतंकवादी’ कहा था। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आतंकी कहने पर छात्र प्रोफेसर के बीच बहस हो रही है।
विज्ञापन
26/11 के मुंबई हमले के आरोपी आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ा प्रोफेसर का नाम
छात्र और प्रोफेसर के बीच बहसबाजी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दरअसल, पहले प्रोफेसर एक मुस्लिम छात्र का नाम पूछता है। बाद में उसका नाम 26/11 के मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया और 2012 में फांसी दिए जाने वाले आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ देता है। प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्र को ‘कसाब’ कहा। छात्र का नाम कुछ ऐसा ही था। वहीं, खुद को कसाब कहे जाने पर छात्र नाराज हो गया। ट्विटर पर कई यूजर्स द्वारा अपलोड किए गए 45 सेकंड के कथित वीडियो में इंजीनियरिंग के छात्र को अपने सहपाठियों के सामने अपने प्रोफेसर से भिड़ते देखा जा सकता है। हालांकि, बाद में प्रोफेसर प्रोफेसर नाराज हुए छात्र को शांत कराने की कोशिश करता है।
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में क्लास लेने से प्रोफेसर को रोका
उधर, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रबधंकों ने प्रोफसर के क्लास लेने पर रोक लगा दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवि ने प्रोफेसर को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। एमआईटी की तरफ से एक माफीनामा जारी किया गया। प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक कक्षाओं से बाहर कर दिया है। संस्थान प्रबंधकों ने जारी एक बयान में कहा कि वह इस तरह की घटना की निंदा करता है। संस्थान जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग आदि के बावजूद सभी के साथ समान व्यवहार करने के संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।