फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कर्नाटक के मंगलूरू में था 'एटा स्ट्रेन' का मामला, जीनोम सीक्वेंसिंग में हुई पुष्टि

Fri, 06 Aug 2021 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

कर्नाटक के मंगलूरू में कोरोना वायरस के एटा स्ट्रेन के एक मामले की पुष्टि हुई है। करीब चार महीने पहले दुबई से कर्नाटक आए कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में उसके कोरोना के एटा स्वरूप से संक्रमित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलूरू के जिला स्वास्थ्य अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि चार महीने पहले एक व्यक्ति दुबई से आया था। कर्नाटक में प्रवेश करते वक्त उसकी आरटी-पीसीआर जांच की गई थी और वह पॉजिटिव पाया गया था। उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट आई थी, जिसमें इसके कोरोना के एटा स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले जुलाई में एटा स्ट्रेन से संक्रमण का एक मामला मिजोरम में सामने आया था। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार कोरोना वायरस का एटा स्ट्रेन सबसे पहले दिसंबर 2020 में यूनाइटेड किंगडम (यूके) और नाइजीरिया में सामने आया था। एक आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस के एटा स्वरूप से संक्रमित मरीजों में मृत्यु दर करीब 2.7 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें