फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लोकायुक्त पुलिस ने 17 अधिकारियों के ठिकानों पर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति हासिल करने का आरोप

Mon, 30 Oct 2023 11:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

Karnataka: कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को सत्रह सरकारी कर्मचारियों की 60 से अधिक संपत्तियों पर छापेमारी की। इन पर ज्ञान स्त्रों से अधिक 38 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 
विज्ञापन
कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने की छापेमारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को सत्रह सरकारी कर्मचारियों की 60 से अधिक संपत्तियों पर छापेमारी की। इन पर ज्ञान स्त्रों से अधिक 38 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 

विज्ञापन

लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि उन्होंने पाया कि सरकारी अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकदी, सोना, अचल संपत्ति, लग्जरी वाहन, जमीन में निवेश, स्टॉक और महंगे गैजेट जमा किए थे। 

एक वरिष्ठ लोकायुक्त अधिकारी ने कहा कि लोकायुक्त पुलिस की कई टीमों ने क्षेत्राधिकार पुलिस की सहायता से सुबह-सुबह छापेमारी की। पुलिस महानिरीक्षक (लोकायुक्त) ए सुब्रमण्येश्वर ने कहा, हमने पूरे कर्नाटक में लोकसेवकों के खिलाफ सत्रह मामले दर्ज किए हैं।

लोकायुक्त की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसने बंगलुरू शहर, तुमकुर, मांड्या, चित्रदुर्ग, उडुपी, हसन, बल्लारी, कलबुर्गी, बेलगावी और हावेरी के लोकायुक्त पुलिस स्टेशनों में 17 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के 17 मामलों में के संबंध में राज्य भर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। 

बयान में कहा गया, तीन अक्तूबर को संबंधित आरोपी सरकारी अधिकारियों के आवास, कार्यालय और रिश्तेदारों के आवासों की एक साथ कुल 69 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली गई। 
 
विज्ञापन

इसमें कहा गया है, जिन अधिकारियों पर यह छापेमारी की गई है, उनमें चंद्रप्पा केबी, श्रीनिवास एसआर, एमपी नागेंद्र नाइका, वी कृष्णमूर्ति, एम नागेंद्रप्पा, शरणप्पा पैटेड, के मंजूनाथ, एच राजेश, एनपी बलाराजू, शशिकुमार टीएम, तिप्पनगौड़ा अन्नदानी, बसवराज, अप्पासाहेब सिडलिंग, महादेव बिरादर पाटिल, एचई नारायण, परमेश्वरप्पा हनुमंथप्पा पेलन्नावर और महंतेश सदानंद न्यामति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तलाशी और जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें