फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लोकायुक्त ने सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कसा शिकंजा

Sat, 31 May 2025 12:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

लोकायुक्त की टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच की। 
विज्ञापन
कलबुर्गी में सरकारी अधिकारी के घर पर जांच करती लोकायुक्त की टीम। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में लोकायुक्त की टीमों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की। लोकायुक्त की टीम सात जिलों में अलग-अलग अधिकारियों के घर और दफ्तरों पर पहुंची। टीमें यहां संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। कलबुर्गी लोकायुक्त अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता अमीन मुख्तार के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। अमीन मुख्तार बेल्लारी में पीडब्ल्यूडी विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें: एक जून से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे ये बदलाव; ग्राफिक्स में जानिए सब कुछ
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने बेलगावी में उर्स पिछड़ा अभिवृद्धि निगम के जिला प्रबंधक सिद्धलिंगप्पा से जुड़े डी देवराज, बागलकोट में ग्रामीण अभिवृद्धि और पंचयातराज विभाग के प्रथम श्रेणी सहायक शैला सुभाष तत्राणी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी कब तोड़ेंगे? ट्रंप के संघर्ष विराम के ताजा दावे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

टीम ने शिगगांव हावेरी के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के पीडीओ रामकृष्ण, करकला में मेसकॉम के अकाउंटेंट गिरीश राव, गडग में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल और धारवाड़ में पीडब्ल्यूडी, संचार और भवन (एन) जोन के मुख्य अभियंता एच सुरेश के यहां भी छापेमारी की। जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें